ASEZ, चर्च ऑफ गॉड विश्वविद्यालय छात्र स्वयंसेवा दल, “A से Z तक दुनिया को बचाएं” का संक्षिप्त शब्द है। इसका मतलब है कि विश्वविद्यालय छात्र दुनिया को बदलते हैं।
विश्वविद्यालय के छात्र भविष्य को बदलने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं क्योंकि उनके पास बुद्धि और कार्यकारी शक्ति है।
ASEZ विश्वविद्यालय के छात्रों से बनाया गया है, जो इस युग के नायक हैं। वे दुनिया के कोने कोने में समस्याओं को हल करने के लिए और मानव जाति को खुशी देने के लिए माता के मन के साथ स्वयंसेवा कार्यों को अंजाम देते हैं।
S.A.V.E आंदोलन, जो ASEZ की मुख्य गतिविधि है, चार अलग-अलग क्षेत्रों में किया जाता है:
वंचितों के लिए समाज सेवा (S)
विभिन्न अभियान, शिक्षा और फोरम के द्वारा जागरूकता बढ़ाना (A)
राहत आपूर्ति प्रदान करने और आपदा बहाली का संचालन करने के लिए आपातकालीन राहत कार्य (V)
दुनिया भर में “मदर्स स्ट्रीट” सफाई और ग्रीन कैंपस सफाई के द्वारा पर्यावरण संरक्षण (E)
ASEZ का लक्ष्य सभी मानव जाति की भलाई करना है, और यह संयुक्त राष्ट्र के लक्ष्यों के अनुरूप है।
ASEZ संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य (SDGs) को प्राप्त करने के लिए अंतरराष्ट्रीय संगठनों, सरकारों और स्थानीय नगरपालिकाओं के साथ नेटवर्क स्थापित कर रहा है, और इसने स्थानीय समुदायों की जागरूकता बढ़ाने के लिए सेमिनार और फोरम को आयोजित करके, दुनिया में वास्तविक परिवर्तनों का नेतृत्व किया है।
दुनिया भर के विश्वविद्यालय के छात्र ASEZ की गतिविधियों में भाग ले रहे हैं।
सदस्यों के न थकनेवाले उत्साह, जोश और माता के मन के साथ ईमानदार स्वयंसेवा कार्यों के सम्मान में ASEZ को 2018 में अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वयंसेवा स्वर्ण पुरस्कार और ग्रीन एप्पल स्वर्ण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
इस तरह, दुनिया भर में विश्वविद्यालय के छात्र अपने प्रयासों को इकट्ठा करके दुनिया में महान सकारात्मक बदलाव का नेतृत्व कर रहे हैं।
वे स्थानीय समुदायों की जागरूकता सुधार करके और लोगों के व्यवहारों में बदलाव लाकर, एक आशा भरे भविष्य की ओर एक एक कदम बढ़ा रहे हैं।
अभी, यही!
हम एक बेहतर भविष्य की आशा करते हैं जो हम एक साथ बनाएंगे।
119 बुनडांग-गु, संगनाम-सी, ग्योंगी-डो, कोरिया
फोन 031-738-5999 फैक्स 031-738-5998
प्रधान कार्यलाय: 50, Sunae-ro (Sunae-dong), Bundang-gu, Seongnam-si, Gyeonggi-do, Rep. Korea
मुख्य चर्च: 35, Pangyoyeok-ro (526, Baeghyeon-dong), Bundang-gu, Seongnam-si, Gyeonggi-do, Rep. Korea
ⓒ चर्च ऑफ गॉड वर्ल्ड मिशन सोसाइटी। सर्वाधिकार सुरक्षित। व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग करने की नीति